भारत

चिट्टे के खिलाफ शिमला में जनसैलाब

Shantanu Roy
6 Jun 2026 5:51 PM IST
चिट्टे के खिलाफ शिमला में जनसैलाब
x
Shimla. शिमला। विश्व पर्यावरण दिवस पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन में 8,000 से अधिक लोगों की भागीदारी ने नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान को नई मजबूती दी। हिमाचल प्रदेश पुलिस, पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा जनगणना कार्य निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक सरकारी पहल को जन आंदोलन में बदलने का
संदेश दिया।


मैराथन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह स्पष्ट किया कि प्रदेश में नशा मुक्त समाज और स्वच्छ पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया। उन्होंने रिज मैदान से 10 किलोमीटर मिनी मैराथन और 3 किलोमीटर ड्रीम रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों को एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण की शपथ दिलाई और विजेताओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई केवल नशे के विरुद्ध अभियान नहीं बल्कि हिमाचल के भविष्य और युवा पीढ़ी को सुरक्षित रखने की लड़ाई है। पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
Next Story