भारत
बीड़ में भीषण अग्निकांड, चार मकान जले, अचानक सुलगी चिंगारी ने बरपाया कहर
Shantanu Roy
26 Jun 2026 5:05 PM IST

x
Baijnath. बैजनाथ। उपमंडल बैजनाथ के पर्यटन नगरी बीड़ में बुधवार सुबह भीषण अग्निकांड में चार मकान राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दो मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किराए पर दिए गए मकानों से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में लेने लगी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही बीड़ पुलिस चौकी के एसआई दिलीप सकलानी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे।
एचएचसी रविंद्र बक्शी, अर्जुन निर्मल कटोच, विराज, योगराज तथा पूर्व प्रधान सुरेश ठाकुर भी राहत कार्यों में जुटे रहे। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीमें बैजनाथ, जोगिंद्रनगर और पालमपुर से मौके पर पहुंचीं। मकान मालिक कर्नल जोतिंद्र पॉल और कुलविंदर पॉल ने बताया कि अचानक आग लगने से मकान राख हो गए है। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों में सुदर्शना देवी पत्नी भरत कुमार, जीविका पत्नी आदित्य तथा गुड्डू देवी और अश्वनी पॉल का परिवार शामिल है। इनमें से दो परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सुदर्शना देवी ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही कमेटी से 50 हजार रुपए की नकदी निकाली थीए जो आग में जलकर राख हो गई। इसके अलावा सोने के आभूषणए जरूरी दस्तावेज और घरेलू सामान भी नष्ट हो घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





