भारत

दुकानों और घरों में लगी भीषण आग

jantaserishta.com
4 March 2025 8:57 AM IST
दुकानों और घरों में लगी भीषण आग
x
शोपियां: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में घरों और दुकानों में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शोपियां के टाक मोहल्ला में स्थित कई घरों और दुकानों में भीषण आग लगी है।
आग इतनी भीषण है कि दर्जनों घर, दुकानें और कॉम्प्लेक्स जलकर खाक हो गए हैं। पता चला है कि दुकानों और घरों में आग अभी भी लगी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। दमकल और पुलिस की टीमें भीषण आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
हालांकि, आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है और आग को बुझाने का प्रयास जारी है। इससे पहले 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर में सब डिवीजन में स्थित उप जिला अस्पताल के एक पुराने कॉम्प्लेक्स में आग लग गई थी। जिसमें दो कमरे पूरी तरह से जलकर खाक हो गए थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story