भारत

भारी तबाही...फिर बादल फटा, देखें मंजर

jantaserishta.com
26 Aug 2025 1:08 PM IST
भारी तबाही...फिर बादल फटा, देखें मंजर
x
देखें वीडियो.
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी उप-मंडल में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा के कारण 10 से ज्यादा मकान तबह हो गए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों के बीच दहशत का माहौल है. हालांकि, इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव का काम तेजी से शुरू कर दिया गया हैं.
प्रशासन ने शाम तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में राहत कार्य में भी बाधा आ सकती है. बादल फटने की घटना के बाद इलाके में सैलाब दिख रहा है, जिससे रास्ते में आने वाले पेड़, घर सब कुछ तबाह हो गए हैं.
वीडियो में पानी का तेज बहाव देखा जा सकते है. इलाके की नदियां उफान पर हैं और बाजारों तक में पानी घुस चुका है. ऐसे में कई रास्तों को बंद करना पड़ा है ताकि किसी हादसे से बचा जा सके. प्रशासन ने प्रभावित इलाके से लोगों को शिफ्ट करना भी शुरू कर दिया है.
इससे पहले उत्तराखंड के धराली में बादल फटने की घटना से पूरी गांव में तबाही मची थी और पांच से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई थी. इस हादसे में कई लोग लापता भी हो गए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story