
x
Chauntara. चौंतड़ा। चार महीने के अथक प्रयासों के उपरांत बीड़ गांव में बुधवार को विधिवत रूप से नौ कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। बीड़ निवासी समाजसेवी व सेवानिवृत्त सहायक अभियंता फकीर चंद कपूर द्वारा प्रण लिया गया था कि समाज में गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह एक साथ धूमधाम से किया जाए और इसको धरातल पर उतारने के लिए फ कीरचंद कपूर ने विधिवत रूप से तैयारी शुरू कर दी थी। 14 मई को बीड़ गांव में नो वर वधुओं ने अलग-अलग नौ मंडपों में फेरे लेकर विवाह की रस्में पूरी की। जो समाज व इस क्षेत्र के लिए एक सराहनीय काम है। यही नहीं उन्होंने वधुओं को अपनी तरफ से सोने के आभूषण और अन्य उपहार भी दिए। बता दें कि सेवानिवृत्ति फ कीरचंद कपूर समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहे हैं और उनके दिल में एक तमन्ना थी कि इस क्षेत्र में एक ऐसा आयोजन किया जाए, जिससे समाज सेवा के लिए दूसरे लोग भी प्रेरित हो सके।
उन्होंने एक साथ नौ कन्याओं का सामूहिक विवाह करने का बीड़ा उठाया और इसके लिए उन्होंने गांव के प्रधान सुरेश कुमार सहित दूसरे लोगों को भी विश्वास में लेकर इस आयोजन की तैयारी शुरू कर दी। एक साथ नौ कन्याओं का विवाह का आयोजन कोई आसान काम नहीं था। जिसमें खासकर वर पक्ष के लोगों को सामूहिक शादी के लिए तैयार करना था, परंतु फ कीर चंद कपूर का हौसला इस कदर बुलंद था कि उन्होंने एक साथ नौ कन्याओं के विवाह का सफ ल आयोजन तो किया साथ में कन्याओं को अपनी तरफ से सोने, चांदी के आभूषण और वर-वधू को वैवाहिक वस्त्र भी प्रदान किए। इसके अलावा इस सामूहिक विवाह रस्म को अनूठी बनाने के लिए फकीरचंद कपूर ने भागवत कथा का भी आयोजन किया और बुधवार को भागवत कथा संपूर्ण होने और वैवाहिक रस्में पूरी होने के उपरांत सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





