भारत

शहीद आशीष धौंचक अमर रहें: भारत मां के वीर सपूत का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पंचतत्व में विलीन

jantaserishta.com
15 Sept 2023 12:41 PM IST
शहीद आशीष धौंचक अमर रहें: भारत मां के वीर सपूत का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पंचतत्व में विलीन
x
नम आंखों से दी विदाई.
पानीपत: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर आशीष धौंचक पंचतत्व में विलीन हो गए। एक दिन पहले उनका पार्थिव शरीर हरियाणा के पानीपत लाया गया था। अपने वीर शहीद को विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए। लोग लगातार 'शहीद आशीष धौंचक अमर रहें', 'जब तक सूरज चांद रहेगा, आशीष तेरा नाम रहेगा' के नारे लगाते रहे।
आशीष धौंचक अक्टूबर में पानीपत स्थित अपने नए घर में रहने के लिए जाने वाले थे। उनका परिवार किराए के मकान में रह रहा था। मेजर ढोचक के पार्थिव शरीर को सेना के एक वाहन में पानीपत स्थित उनके घर लाया गया। शहीद जवान ढोचक को अंतिम विदाई देने के लिए उनके आवास पर शुक्रवार को भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। शहीद मेजर ढोचक का पार्थिव शरीर पानीपत स्थित उनके घर पहुंचते ही वहां माहौल और गमगीन हो गया था।
पिछली बार जब उन्होंने अपने परिवार को फोन किया था, तो मेजर आशीष धौंचक हरियाणा के पानीपत में अपने नए घर के गृहप्रवेश के लिए घर आने के लिए उत्साहित थे। समारोह के लिए तय की गई तारीख 23 अक्टूबर को उनका जन्मदिन भी है। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। मेजर ढोचक के परिवार में उनकी पत्नी, दो साल की बेटी और तीन बहनें हैं। घाटी के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल सिंह और मेजर ढोचक सहित सेना के तीन जवान एवं जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक उपाधीक्षक शहीद हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story