भारत
शादी के बाद दगा! 'पत्नी का किसी और से चल रहा चक्कर', पुलिस अफसर के पास पहुंचा पति
jantaserishta.com
22 Aug 2024 4:46 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
परिवार बचाने की गुहार.
कटिहार: बिहार के कटिहार जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला सिपाही का थानेदार से ही अफेयर की बात सामने आई है। इसकी भनक पति को लगी तो वह एसपी के पास पहुंच गया और अपना परिवार बचाने की गुहार लगाने लगा। पति का कहना है कि उसने अपनी बीवी को बहुत बार समझाया। उसे नौकरी छोड़ने के लिए भी कह दिया। मगर वह नहीं मानी तो अब एसपी से मदद मांगी है। महिला सिपाही दो बच्चों की मां है।
रिपोर्ट्स के अनुसार धीरज कुमार सिंह नाम के एक शख्स ने कटिहार एसपी ऑफिस में जनता दरबार में अपनी पत्नी के अवैध संबंध की शिकायत की। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी कोलासी पुलिस थाने में डायल 112 टीम में तैनात है। उसकी पत्नी का कोलासी थाना प्रभारी विकास कुमार के साथ चक्कर चल रहा है। उसे बहुत पहले से इस बारे में शक था। पति का दावा है कि उसने अपनी सिपाही पत्नी के मोबाइल पर दोनों की इंस्टाग्राम चैट देखी, जिसमें दोनों के बीच बहुत अश्लील बातें हुई हैं।
पति धीरज कुमार का कहना है कि उसकी शादी 2019 में हुई थी। वह एक प्राइवेट नौकरी करता है। पत्नी महिला कांस्टेबल है। उनके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल अपनी सिपाही पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से वह परेशान है। उसने पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की। मगर उसने अपनी नौकरी का धौंस दिखाते हुए पति को चुप रहने की नसीहत दे दी। अब पीड़ित पति एसपी से अपने परिवार को टूटने से बचाने की गुहार लगाई है।
कटिहार एसपी जीतेंद्र कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता दरबार में एक युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाए हैं। डीएसपी को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





