भारत

दो पक्ष भिड़े Murder हो गया, बकरी फसल लगी खेत में घुसी तो हुआ झगड़ा, फैली सनसनी

jantaserishta.com
22 Aug 2024 4:23 PM IST
दो पक्ष भिड़े Murder हो गया, बकरी फसल लगी खेत में घुसी तो हुआ झगड़ा, फैली सनसनी
x

सांकेतिक तस्वीर

मचा कोहराम.
बांका: बिहार में एक बेहद ही मामूली विवाद को लेकर युवक की हत्या कर दी गई। दरअसल बांका जिले में एक बकरी फसल लगी खेत में घुस गई। जिसके बाद दो पक्षों के बीच लड़ाई की स्थिति खड़ी हो गई और फिर इस लड़ाई में एक युवक को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया।
शंभूगंज थाना क्षेत्र की मालडीह पंचायत स्थित नरौन गांव में बुधवार की दोपहर तीन बजे मामूली विवाद में दबंगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक सुधांशु कुमार (25 वर्ष) पिता विष्णुदेव सिंह नरौन गांव के रहने वाले थे। पीड़ित पिता विष्णुदेव ने बताया कि गांव के आरोपी ने फसल लगे खेत में बकरी खुला छोड़ दिया था।
यह देख बकरी का रस्सी पकड़ खेत से बाहर कर दिया। साथ ही आरोपी से बकरी बांध कर रखने की हिदायत दी। इतने में उसका दामाद आया और गाली-गलौज करने लगा। शोर की आवाज सुन बड़ा पुत्र सुधांशु दौड़कर आया। इस बीच आरोपी के दामाद ने घर की छत पर चढ़कर नीचे जमीन पर खड़े सुधांशु के सीने में दो गोली दाग दी।
मृतक के छोटे भाई शैलेश कुमार ने बताया कि वह गांव में साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। झगड़े की सूचना पर दौड़कर पहुंचे। इस पर आरोपी के दामाद ने उस पर भी गोली चला दी, लेकिन किसी तरह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ग्रामीण दौड़कर पहुंचे, तब तक आरोपी और दामाद फरार हो गए। इस बीच किसी ने घटना की सूचना थाने को दी।
सूचना पर अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहित पुलिस बल पहुंचे। जख्मी सुधांशु को निजी वाहन से पंचायत के मुखिया सहित अन्य लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में करीब सात बजे शाम को भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर प्रणव कुमार ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए बांका अस्पताल भेज दिया है। अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि अचानक घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गया है। लेकिन जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story