भारत

पति को दिया धोखा, शादीशुदा महिला प्रेमी के साथ फरार, FIR दर्ज

jantaserishta.com
26 April 2025 1:06 PM IST
पति को दिया धोखा, शादीशुदा महिला प्रेमी के साथ फरार, FIR दर्ज
x
जानें स्टोरी.
बिजनौर: एक गांव से शादीशुदा महिला को इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि ससुराल और मायक वाले भी दंग रह गए। शादीशुदा महिला पति को छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दंपति यूपी के बिजनौर के रहने वाले हैं।
प्रेम प्रसंग में एक युवक के साथ घर से फरार हो गई। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी के परिजनों से पूछताछ में लापरवाही बरत रही है।
यूपी के बिजनौर का एक परिवार कुछ दिन से एक गांव में किराए के मकान में रहता है। एक सप्ताह पूर्व उसकी शादी शुदा बेटी अपने पति को छोड़कर एक युवक के साथ भाग निकली। परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने महिला के परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार कर महिला को देने से इनकार कर दिया।
इसके बाद परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने से मना कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने महिला के परिजनों से गुमशुदगी की तहरीर देने को कहा और उसकी गुमशुदगी दर्ज कर दी।
आरोप है कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा सकी।पीड़ित परिवार फेरुपुर पुलिस चौकी के चक्कर काटने को मजबूर है। पीड़ित परिवार ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं देख जल्द एसएसपी से मुलाकात करने की बात कही है। फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशू कौशिक ने बताया महिला की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। युवक के परिजन घर से लापता है। बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story