भारत

चाकू की नोक पर विवाहित महिला के साथ दरिंदगी, मेहमान ने बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
7 April 2024 5:33 PM IST
चाकू की नोक पर विवाहित महिला के साथ दरिंदगी, मेहमान ने बनाया हवस का शिकार
x
सांकेतिक तस्वीर
अपने पति से अलग किराये पर रह रही थी।
फरीदाबाद: हरियाणा में फरीदाबाद से सटे पलवल जिले के मुंडकटी थाना अंतर्गत एक गांव में एक युवक द्वारा घर में घुसकर चाकू की नोंक पर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति से अलग किराये पर रह रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित महिला शिकायत पर हथियार के बल पर दुष्कर्म करने सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार,गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि पीड़िता और उसके पति के बीच पारिवारिक रिश्तों में अनबन चल रही है। वह अपने पति से अलग किराये के मकान में रहती है। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि 5 अप्रैल को उसके पास एक युवक का फोन आया, फोन पर आरोपी ने उसके रहने का पता पूछने के बाद कहा कि अब उसका पति उसके साथ कोई मारपीट और झगड़ा नहीं करेगा। उसने उसे समझा दिया है और बाद में वह उसके साथ बैठकर बातचीत करने को कहने लगा।
इस पर पीड़ित महिला ने उसे अपने घर का पता बता दिया। शनिवार की देर शाम आरोपी पीड़ित महिला के घर पहुंच गया। महिला का आरोप है जब वह उसे पीने के लिए पानी देने लगी तभी आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने अपनी जेब से चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर रखकर धमकी देते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
बाद में आरोपी पीड़ित महिला को जान से मारने व बदनाम करने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story