भारत

विवाहित युवती को नाम बदलकर फंसाया, आरोपी के पिता और दोस्तों ने बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
13 Aug 2024 9:37 AM IST
विवाहित युवती को नाम बदलकर फंसाया, आरोपी के पिता और दोस्तों ने बनाया हवस का शिकार
x

सांकेतिक तस्वीर

रोजा रखने का दबाव बनाया.
लखनऊ: लखनऊ में मोहनलालगंज के पुरसेनी में रहने वाले युवक ने साथ में एक कम्पनी में काम करने वाली विवाहित युवती से नाम बदलकर दोस्ती की। आरोप है कि अपने घर ले जाकर रेप किया। युवक के साथ उसके पिता व दोस्तो पर भी दुराचार का आरोप है। प्रतिबंधित मांस खिलाने के साथ रोजा रखने का दबाव बनाया। कुछ दिन पहले युवती अपने पति के पास चली गई। आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी ने फोन कर उसे मोहनलालगंज बुलाया, जहां एक बाग में रेप किया। विरोध करने पर युवती की पिटाई कर दी। पुलिस ने अज्ञात वकील सहित आरोपी उसके पिता व दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आलमबाग में अपने पति के साथ रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने तहरीर में कहा कि एक साल पहले वह एक प्राइवेट कम्पनी में काम करती थी। जहां पुरसेनी में रहने वाले अकील ने मेरा मोबाइल नम्बर हासिल कर लिया और अखिल यादव नाम से कॉल करने लगा और दोस्ती कर ली। आरोप है कि 8 दिसम्बर 2023 को अकील, अपने पिता खलील व दोस्त इंतजार अहमद के साथ कैसरबाग कचहरी ले गए। जहां एक वकील ने कुछ कागजो में लिखा पढी करवाई और उसके बाद अकील अपने घर लेकर आ गया। जहां अकील व उसके पिता खलील ने दुराचार किया। 17 जनवरी को आरोपी उसे हरिकंशगढी में एक किराये का मकान लेकर आ गया जहां अकील के दोस्त इरफान, इन्तजार व एक अन्य ने दुराचार किया। 2 जुलाई को आरोपी ने युवती की पिटाई कर भगा दिया, जिसके बाद युवती अपने पति के पास चली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story