भारत

'भैया पापा मुझे माफ करना'...लव स्टोरी का दुखद अंत

jantaserishta.com
13 Aug 2024 9:22 AM IST
भैया पापा मुझे माफ करना...लव स्टोरी का दुखद अंत
x
पुलिस मौके पर पहुंची.
पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में एक युवती ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की. मृतका गर्ल्स हॉस्टल में रहकर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रही थी. लड़की ने प्यार में धोखा मिलने के बाद यह कदम उठाया.
जानकारी के मुताबिक, लड़की की दोस्ती फोटो कॉपी करने वाले दुकानदार से थी. पूर्णिया में कुछ दिन पढ़ाई करने के बाद निशा ने जीएनएम कॉलेज पटना में अपना एडमिशन करवा लिया और पढ़ाई के लिए वह वहां चली गई. इस दौरान प्रेमी राज कुमार भी पटना जाकर निशा से मिलता रहा और दोनों फोन पर भी घंटों बातें करते थे. दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बन चुके थे.
बताया जा रहा है कि जब दोनों के परिजनों को उनके प्रेम का पता चला तो निशा के परिजनों ने शादी का प्रस्ताव राज कुमार के पिता को दिया. लेकिन राज कुमार पिता ने दहेज में 20 लाख रुपये की डिमांड की. जिसके बाद उनके रिश्ते में भी दरार आने लगी.
इसके बाद प्रेमी राज कुमार ने भी निशा से शादी से इनकार कर दिया. इस बात से आहत होकर निशा ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने लिखा कि मेरे मरने का जिम्मेदार मेरा प्रेमी केवल राज है, भैया पापा मुझे माफ करना. इसके अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं था. मैं काफी बदनाम हो चुकी हूं. लड़के और उसके परिवार ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story