भारत

एंटी चिट्टा दिवस पर मैराथन, नशा छोडऩे वालों का मुफ्त इलाज

Shantanu Roy
27 Jun 2026 5:59 PM IST
एंटी चिट्टा दिवस पर मैराथन, नशा छोडऩे वालों का मुफ्त इलाज
x
Dalhousie. डलहौजी। पर्यटन नगरी डलहौजी में एंटी चिट्टा दिवस के मौके पर सामाजिक संस्था राइजिंग लीजेंडस की ओर से नशे के खिलाफ जन जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। गांधी चौक से सुभाष बाउली तक आयोजित इस मैराथन में 64 से अधिक युवाओं, महिलाओं तथा सेना के जवानों ने हिस्सा लेकर नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। मैराथन में दीपक कुमार ने पहला, संजय कुमार ने दूसरा व दीक्षित ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने मुख्यातिथि के तौर पर
उपस्थिति दर्ज करवाई।


उन्होंने उपस्थित लोगों को चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आहवान किया। उन्होंने साथ ही मैराथन के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। राइजिंग लीजेंड्स के राघव महाजन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि डलहौजी को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग आवश्यक है। संस्था के अर्जुन सिंह ने नशे की लत से जूझ रहे युवाओं के लिए विशेष पहल की घोषणा करते हुए कहा कि जो युवा चिट्टा छोडऩा चाहते हैं उसका संस्था निशुल्क उपचार करवाएगी। इसके अलावा ऐसे युवाओं को जिम की मुफ्त सदस्यता तथा आवश्यक सप्लीमेंट भी उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वे स्वस्थ जीवन की ओर लौट सकें।
Next Story