भिवानी में पहाड़ दरकने से कई वाहन दबे, कई लोगों के दबने की भी आशंका, मौत भी हुई

भिवानी : हरियाणा के जिला भिवानी के डाडम खनन क्षेत्र में पहाड़ खिसकने (landslide in bhiwani) से आधा दर्जन वाहन सहित करीब दस लोगों के मलबे में दबने की सूचना है. प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवानी जिला के तोशाम विधानसभा क्षेत्र के तहत डाडम गांव खनन कार्यों के लिए जाना जाता है. आज सुबह करीबन सवा आठ बजे खनन कार्य के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक से दरक (landslide in bhiwani) गया, जिसके चलते वहां खड़ी आधा दर्जन के करीब पोकलैंड मशीनें व डंपर दब गए. इसके साथ ही लगभग दस से अधिक लोगों के दबे होने की सूचना है.
भिवानी जिले में नए साल पर एक हादसा हुआ है.
— Gaurav Singh (@gauravsingh1307) January 1, 2022
पहाड़ टूटने से 8-10 वाहन दबे
करीब 15 से 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है।@cmohry @mlkhattar pic.twitter.com/ut23Kf3uOf
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





