भारत

मनीष कश्यप ने रो रोकर पिटाई बयां किया, वीडियो

Nilmani Pal
2 Jun 2025 6:29 AM IST
मनीष कश्यप ने रो रोकर पिटाई बयां किया, वीडियो
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार। बीजेपी नेता और बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की खस्ताहाल व्यवस्था और मुजफ्फरपुर की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मौत पर गहरा रोष जताया. अस्पताल परिसर में मनीष कश्यप अचानक भावुक हो उठे और पीएमसीएच के गेट पर फफक-फफक कर रोने लगे. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व अस्पताल प्रशासन को खुली चुनौती दी. उन्होंने कहा, 'मैं कफन बांधकर घर से निकला हूं, याद रखना मंगल पांडेय, मेरे दिल की पुकार तुम्हें ले डूबेगी.'

मनीष कश्यप ने रोते हुए आरोप लगाया कि उनके सम्मान के साथ पीएमसीएच में खिलवाड़ हुआ है. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह एक मरीज को देखने तीन अन्य लोगों के साथ अस्पताल आए थे. उस दौरान जब उन्होंने इलाज में हो रही लापरवाही पर सवाल उठाया, तो डॉक्टरों ने उनके साथ बदसलूकी की और फिर उन्हें बुरी तरह पीटा गया.

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि हर आम नागरिक की बेइज्जती है जो इस व्यवस्था के आगे बेबस है. मनीष कश्यप ने साफ कर दिया है कि वह इसके खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे. PMCH पहुंचे मनीष कश्यप ने भावुक होकर वहां मौजूद लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी. उन्होंने कहा, मेरी सरकार मेरे साथ खड़ी नहीं हुई. मनीष कश्यप ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया. उन्होंने कहा- अगर मेरी सरकार मेरे साथ खड़ी नहीं हुई तो बिहार के लोगों के साथ क्या खड़ी होगी?


Next Story
null