
x
Market. मंडी। मंडी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के वोट बैंक में कुछ वार्डों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी तो हुई है, लेकिन सीटें पहले के मुकाबले कम हो गई हैं। पुरानी मंडी में कांग्रेस का वोट बैंक 133 प्रतिशत से ज्यादा बढऩे के बाद भी प्रत्याशी को हार ही मिली है। मंडी नगर निगम में करवाए गए मतदान के दावा कांग्रेस दावा कर रही है कि उनके वोट बैंक में बढ़ोतरी हुई है और यह मंडी में कांग्रेस के लिए शुभ संकेत हैं। निगम चुनावों में कांग्रेस के वोट बैंक में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2022 के चुनाव की तुलना में 2026 में पार्टी ने कई वॉर्डों में शानदार वोट हासिल करने के बाद भी जीत नहीं मिल पाई है। इस बीच कुछ वॉर्डों में कांग्रेस के वोट बैंक में भारी गिरावट भी दर्ज की गई है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा दावा कर रहे हैं कि 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को प्राप्त मतों की तुलना में मंडी नगर निगम चुनाव 2026 में कांग्रेस के वोट बैंक में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। नगर निगम के अधिकांश वार्डों में कांग्रेस को पहले की अपेक्षा अधिक जनसमर्थन प्राप्त हुआ, जो यह दर्शाता है कि मंडी की जनता का विश्वास कांग्रेस की नीतियों, तथा मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कार्यों पर लगातार मजबूत हुआ है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





