
x
Manali. मनाली। मैदानी क्षेत्रों में पार चढ़ते ही पहाड़ पर पर्यटक बढऩे लगे हैं। पर्यटन नगरी मनाली में दो दिन के भीतर साढ़े तीन हजार पर्यटक वाहन पहुंचे हैं। सप्ताहान्त में होटलों में आक्यूपेंसी 70 से 75 प्रतिशत पहुंची है। समर सीजन के रफ्तार पकडऩे के कारण होटल कारोबारियों में खुशी है। बाहरी राज्यों से हर रोज डेढ़ से दो हजार जबकि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी हर रोज 300 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। रोहतांग दर्रे की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनो की भी आमद बढ़ी है। मनाली आने वाले पर्यटक भारी संख्या में अब शिंकुला व बारालाचा में भी दस्तक दे रहे हैं। मनाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इस कारण जगह जगह ट्रैफिक जाम भी लग रहा है।
रविवार को रोहतांग में भारी ट्रैफिक जाम लगा। रविवार को कूलकूल मौसम में पर्यटकों ने बर्फ के दीदार किये। महिला पर्यटन कारोबारी तुली व उर्मिला ने बताया कि रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लिया और साहिसक गतिविधियों से रू-ब-रू हुए। होटलों के आक्यूपेंसी 70 से 75 प्रतिशत पहुंच गई है। सभी छोटे बड़े होटलों में रौनक छाई है। जून को लेकर एडवांस बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली हैं। मई महीने के सप्ताह में भी बिना बुकिंग के मनाली आए तो मन पसंद होटलों में कमरे नहीं मिलेंगे। होटल एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि समर सीजन में गति पकड़ ली है। अब पर्यटक मनाली से मढ़ी होते हुए रोहतांग जा रहे हैं। समर सीजन के रफ्तार पकडऩे के कारण होटल कारोबारियों में खुशी है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





