भारत

गाय के साथ शख्स ने किया दुष्कर्म, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग पहुंचे थाने

jantaserishta.com
19 Feb 2022 1:41 PM IST
गाय के साथ शख्स ने किया दुष्कर्म, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग पहुंचे थाने
x
गांव में आरोपी के खिलाफ गुस्से का माहौल।

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां पर युवक ने गया के साथ कुकर्म किया. विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल ने भूना थाना में मामला दर्ज कराया. बताया जा रहा है कि आरोपी भूना में एक केला गोदाम में काम करता है और उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

शिकायतकर्ता विकास का कहना है कि आरोपी के नाम पर कुछ संदेह है क्योंकि आजकल आधार कार्ड के अंदर नाम बदलकर गलत पहचान बताई जा रही है. पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है. इस शर्मनाक घटना की शिकायत विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल सहित सर्व समाज के लोगों ने थाना में की है. इस घटना के बाद से गांव के लोगों में गुस्से का माहौल है और वो आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने चाहते हैं.
आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है
वहीं इस मामले पर डीएसपी फतेहाबाद अजैब सिंह का कहना है कि भूना थाना में गाय से दुष्कर्म की घटना बारे एक शिकायत आई है. आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है. इस घटना पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story