भारत

बाजार ले जाने के बहाने पत्नी की हत्या, मजदूर गिरफ्तार

Nilmani Pal
20 Oct 2025 8:01 AM IST
बाजार ले जाने के बहाने पत्नी की हत्या, मजदूर गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

केरल। Kottayam जिले के Aayarkunnam इलाके से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की नींव को हिला दिया। पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर ने शक के चलते अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को एक under-construction house के पास दफना दिया। आरोपी की पहचान Soni SK, निवासी Murshidabad (West Bengal) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को Ernakulam Railway Station से गिरफ्तार किया, जब वह अपने बच्चों के साथ भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोनी और उसकी पत्नी Alpana Khatun पिछले कुछ समय से Aayarkunnam में मजदूरी करते हुए रह रहे थे। 14 अक्टूबर को दोनों सुबह साथ में बाजार गए थे, लेकिन शाम तक अल्पना घर नहीं लौटी। तीन दिन बाद यानी 17 अक्टूबर को सोनी ने पुलिस स्टेशन में जाकर पत्नी की missing complaint दर्ज कराई। उसने कहा कि उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई है।

पुलिस को इस शिकायत पर शक हुआ क्योंकि पति ने शिकायत दर्ज कराने में तीन दिन की देरी की थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके के CCTV footage खंगाले, लेकिन महिला के किसी भी तरह के मूवमेंट का कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच, 18 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी सोनी को पूछताछ के लिए बुलाया।

पूछताछ के दौरान सोनी का व्यवहार संदिग्ध लगा और वह लगातार बयान बदल रहा था। जब पुलिस ने उस पर दबाव बनाया, तो वह अचानक गायब हो गया। बाद में सूचना मिली कि वह अपने दो बच्चों के साथ Ernakulam Railway Station पर पश्चिम बंगाल लौटने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।

कड़ी पूछताछ के बाद सोनी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने माना कि 14 अक्टूबर की सुबह उसने अपनी पत्नी Alpana Khatun की हत्या की थी। पहले उसने उसका गला घोंटकर किया, फिर लोहे की छड़ से सिर पर वार किया। हत्या के बाद उसने पास में चल रहे निर्माण स्थल पर एक गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। सोनी ने हत्या की वजह बताते हुए कहा कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और व्यक्ति से संबंध है। इसी शक ने उसे यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।


Next Story
null