भारत

बहन को गाली देने पर भाई ने की युवक की हत्या, कार से कुचला

Nil dhankar
18 July 2026 7:21 AM IST
बहन को गाली देने पर भाई ने की युवक की हत्या, कार से कुचला
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। नई दिल्ली की कंझावला पुलिस ने एसयूवी से स्कूटी सवार की कुचलकर हत्या करने के मामले का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सागर है। उसने पुलिस को बताया कि मृतक युवक ने उसकी बहन को अपशब्द कहा था जिसकी वजह से वह काफी गुस्से में था और उसने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय दीपक परिवार सहित माजरा डबास गांव में रहता था। आरोपी ने न सिर्फ उसे कार से कुचलकर मार डाला। शरीर को कार से घसीटकर 200 मीटर तक ले गया।

जानकारी के अनुसार, दीपक गुरुवार को स्कूटी से गांव के बाहर किसी के काम से गया था। इसी दौरान एक एसयूवी ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। फिर चालक ने वाहन को रोकने की जगह रफ्तार बढ़ा दी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चालक ने एसयूवी से करीब दो सौ मीटर तक घसीटा। जब स्कूटी से दीपक अलग हो गया तो एसयूवी से कई बार रौंद दिया। वह बार-बार एसयूवी आगे-पीछे करता रहा। जब दीपक के मरने की पुष्टि हो गई तो वाहन लेकर चालक फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी मनीष ने पुलिस को घटना की सूचना दी और दीपक को अस्पताल पहुंचा जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इससे पहले उस पर कोई केस दर्ज था यह नहीं यह जानकारी भी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली सूचना के आधार पर माजरा डबास गांव से सागर को दबोच लिया। पुलिस को घटनास्थल से वाहन का टूटा हुआ बम्फर भी मिल गया। पुलिस ने वाहन पर लगे खून के धब्बे को एफएसएल से संरक्षित कराया। पूछताछ में सागर ने बताया कि दीपक ने उसकी बहन को अपशब्द कहा था जिसकी वजह से उसने हत्या कर दी।

Next Story