भारत

मारा गया आदमखोर तेंदुआ, दो लड़कियों को मार डाला

jantaserishta.com
2 April 2024 12:20 PM GMT
मारा गया आदमखोर तेंदुआ, दो लड़कियों को मार डाला
x
देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए थे।
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में दो नाबालिग लड़कियों को मारने वाले आदमखोर तेंदुए को मंगलवार को गोली मार दी गई। वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिस तेंदुए ने पिछले 20 दिनों में खानसाहिब और सैमसन इलाकों में दो लड़कियों को मार डाला था, उसे बडगाम जिले के हरवान इलाके में गोली मार दी गई।
तेंदुए ने एक नाबालिग लड़के पर भी उसके घर के पास हमला कर घायल कर दिया था। अधिकारियों ने कहा, "आदमखोर के हमलों के बाद, बडगाम के उपायुक्त ने तेंदुए को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए थे। यहां के लोग लगातार भय में जी रहे थे।"
तेंदुए ने नौ लोगों को बनाया शिकार
सोमवार की सुबह नॉर्थ दिल्ली के जगतपुर गांव में जो हुआ, ऐसा दिल्ली में पहले न कभी हुआ न किसी ने सुना। लोग घरों में नींद से उठे ही थे कि एक घर में चीख पुकार और कोहराम मच गया। पूरे इलाके के लोग अपने तौर पर कयास लगाते हुए कुछ समझ पाते। मालूम चला कि गांव में तेंदुआ घुस आया है और कई लोगों को जख्मी कर दिया है। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस, दमकल विभाग की टीम, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट व संबंधित ऐेजेंसी पहुंच गए। कई घंटे तक इलाके में तेंदुए के लिए चले धरपकड़ ऑपरेशन के बाद उसे पकड़ा जा सका। शुरुआती जानकारी के तौर पर पुलिस ने पहले तीन लोगों के गंभीर तौर पर जख्मी होने की पुष्टि की। इसके बाद घायलों की संख्या टोटल 9 हो गई। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में 9 लोगों को भर्ती कराया गया। जिसमें चार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस के मुताबिक सुबह 6:14 बजे वजीराबाद पुलिस को कॉल मिली। कॉलर ने बताया कि आदर्श नगर गली नंबर 3 के पास जगतपुर गांव में तेंदुआ घर में घुस गया है। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। वन अधिकारियों को सूचित किया गया। सुबह के समय पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 3 लोगों पर अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी पहचान महेंद्र, आकाश और रामपाल के रूप में हुई। ये सभी जगतपुर गांव के रहने वाले हैं। मौके पर वन विभाग की टीम के 7 लोग और स्थानीय पुलिस के साथ दमकल विभाग की टीम मौजूद रही। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। लोगों पर हमला करने के बाद तेंदुआ करीब 8:25 बजे एक घर के अंदर दाखिल हो गया। घर के छोटे आंगन में पहुंचने पर तेंदुए को अंदर बंद कर लिया गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल फेंका। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को वन विभाग की टीम पकड़ सकी।

Next Story