भारत

सेक्स करना पसंद नहीं, अपना गुप्तांग काटा शख्स ने

Nilmani Pal
31 May 2026 4:02 PM IST
सेक्स करना पसंद नहीं, अपना गुप्तांग काटा शख्स ने
x
पढ़े पूरी खबर

एमपी। छतरपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी यौन इच्छाओं को खत्म करने को लेकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया. उसने अपना प्राइवेट पार्ट कुल्हाड़ी से काट दिया. घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. एजेंसी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुई. जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर रहने वाला व्यक्ति अपने खेत के पास था. परिजनों का कहना है कि वहीं उसने खुद को गंभीर चोट पहुंचाई.

घायल होने के बाद उसने अपने चचेरे भाई को कॉल किया और जानकारी दी. परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और महाराजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज चल रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित घटना के पीछे अपनी सोच बताते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में उसने कहा कि वह लंबे समय से मानसिक व भावनात्मक रूप से परेशान था. इसी वजह से यह कदम उठाया. उसने कहा, मैंने सोचा कि मुझे अपनी यौन इच्छा खत्म कर देनी चाहिए. इसी वजह से मैंने यह कदम उठाया. मैंने कुल्हाड़ी से प्राइवेट पार्ट काट डाला.

पीड़ित के चचेरे भाई ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है. परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं. उसकी पत्नी लंबे समय से लकवे की बीमारी से जूझ रही हैं. परिवार आर्थिक परेशानियों का भी सामना कर रहा है. एक बेटी की शादी अगले महीने तय है.

जिला अस्पताल के अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि मरीज को गंभीर हालत में लाया गया था, उसका इलाज जारी है. वहीं, महाराजपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. अगर कोई शिकायत मिलती है तो तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Next Story
null