भारत
इंसान बना जानवर! आवारा कुत्ते के प्लास से निकाले दांत, सामने आया वीडियो
jantaserishta.com
16 April 2025 3:51 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड में मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर निकलकर सामने आई है. यहां कुछ लोगों ने एक आवारा कुत्ते को पहले खटिया से बांधा और फिर उसके मुंह में डंडा घुसेड दिया. इतना ही नहीं, लोगों ने कुत्ते के दांतों को प्लास से बुरी तरह खींच दिया. जिससे कुत्ते का मुंह लहूलुहान हो गया. बेदर्द लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि इस मामले में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है.
यह पूरा घटनाक्रम भिंड जिले के रावतपुरा खुर्द गांव से निकलकर सामने आया है. यहां के रहने वाले परमाल सिंह ने अपने दो साथियों आनंद और ब्रिजेश के साथ मिलकर गांव के ही एक आवारा कुत्ते को खटिया से बांध दिया. इसमें गांव के दो अन्य लोगों ने भी परमाल का साथ दिया. कुत्ते को खटिया से बांधने के बाद पांचों लोगों ने कुत्ते के मुंह में डंडा घुसेड़ दिया और इसके बाद हाथ में प्लास पकड़कर कुत्ते के दांतों को खींचना शुरू कर दिया. इस तरह दांत खींचने पर कुत्ते का मुंह लहूलुहान हो गया. बेदर्द लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
यह वायरल वीडियो भिंड जिला मुख्यालय पर रहने वाले अक्षय जैन तक पहुंचा. इंसानियत ग्रुप के सदस्य अक्षय जैन को इस वीडियो को देखने के बाद काफी पीड़ा महसूस हुई और वह दबोह थाने पहुंच गए. थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने परमाल सिंह समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है.
थाना प्रभारी दबोह राजेश शर्मा ने कहा कि -रावतपुरा गांव में कुत्ते को बांधकर उसके दांत निकाले गए हैं. ऐसे लोगों को हम बिल्कुल भी नहीं छोड़ेंगे. इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





