भारत

सोशल मीडिया का कमाल, बहन की गुहार, पुलिस ने बचाई भाई की जान

jantaserishta.com
16 April 2025 3:27 PM IST
सोशल मीडिया का कमाल, बहन की गुहार, पुलिस ने बचाई भाई की जान
x

सांकेतिक तस्वीर

हो रही तारीफ.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक घर से नाराज होकर निकला और उसने आत्महत्या करने की धमकी दी थी. जब इसकी जानकारी उसकी बहन को मिली, तो उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट डालकर ग्वालियर एसपी और मध्य प्रदेश डीजीपी से अपने भाई की जान बचाने की गुहार लगाई. ग्वालियर पुलिस ने इस संदेश पर तुरंत कार्रवाई की और युवक को आत्महत्या करने से पहले ही बचा लिया. पुलिस ने युवक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
यह घटना ग्वालियर के माधवगंज थाना क्षेत्र की है. माधवगंज निवासी एक युवक घर में विवाद के बाद नाराज होकर निकल गया था. उसने घर से निकलते समय आत्महत्या करने की धमकी दी थी.
इंदौर में रहने वाली उसकी बहन को जब यह बात पता चली, तो उसने अपने भाई को बचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. बहन ने X पर ग्वालियर एसपी और मध्य प्रदेश डीजीपी से मदद की अपील की और पोस्ट में युवक का मोबाइल नंबर भी साझा किया.
ग्वालियर पुलिस ने इस संदेश को देखते ही त्वरित कार्रवाई शुरू की. साइबर टीम ने मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की लोकेशन 13 बटालियन के आसपास ट्रेस की. इसके बाद माधवगंज थाना पुलिस को सूचित किया गया.
पुलिस ने लोकेशन के आधार पर युवक को ढूंढ निकाला और उसे थाने लाया. थाने में युवक की काउंसलिंग की गई, फिर परिजनों को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया गया.
ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि युवक अपनी पसंद से शादी करना चाहता था, जबकि परिजन उसकी शादी अपनी मर्जी से दूसरी जगह करना चाहते थे. इसी विवाद के चलते वह नाराज होकर घर से निकला और आत्महत्या की धमकी दे गया. इंदौर में रहने वाली उसकी बहन ने सोशल मीडिया पर मदद मांगी, जिसके बाद ग्वालियर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर युवक को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story