भारत

हमीरपुर कोर्ट बंदूक लेकर पहुंच गया शख्स, मच गई अफरा-तफरी

Shantanu Roy
25 May 2026 2:16 PM IST
हमीरपुर कोर्ट बंदूक लेकर पहुंच गया शख्स, मच गई अफरा-तफरी
x
Hamirpur. हमीरपुर। जिला हमीरपुर कोर्ट में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक व्यक्ति बंदूक लेकर अदालत परिसर में पहुंच गया। बंदूक देखकर हर कोई हैरान था। व्यक्ति के हथियार लेकर पहुंचने से कोर्ट में अफरा तफरी मच गई। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तथा बंदूक लेकर कोर्ट परिसर में पहुंचे व्यक्ति को हिरास्त में लिया गया।


बताया जा रहा है कि सोमवार को एक व्यक्ति, जो कि पेशी पर कोर्ट आया था, अपने साथ लोडेड बंदूक लेकर आया। जिस समय व कोर्ट में पहुंचा तो वहां पर डीएसपी भी किसी मामले को लेकर गए हुए थे। उन्होंने व्यक्ति को वहां मौके पर ही दबोच लिया तथा बाद में पुलिस व्यक्ति को हिरास्त में लेकर पुलिस स्टेशन ले गई। पुलिस व्यक्ति से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर वह बंदूक लेकर कोर्ट परिसर में क्यों पहुंचा था। मामले की जांच जारी है।
Next Story