भारत
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मणिमहेश यात्रा को बनाओ सुरक्षित
Shantanu Roy
2 Aug 2026 5:40 PM IST

x
भरमौर। चौरासी व्यापार मंडल भरमौर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को विश्वप्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर एडीएम भरमौर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में यात्रा के दौरान स्थानीय व्यापारियों तथा लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। व्यापार मंडल ने मांग की कि मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले नागरिक अस्पताल भरमौर को नए भवन (पट्टी) में स्थानांतरित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिले। इसके अलावा मणिमहेश परिक्रमा वाया कुगती को निर्धारित नियमों के तहत यात्रा अवधि में शुरू करने की भी मांग की गई, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान बना रहे। ज्ञापन में हड़सर-मणिमहेश पैदल मार्ग को समय रहते दुरुस्त करने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रात्रिकालीन आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई गई।
व्यापार मंडल ने ऐसे संवेदनशील मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता जताई, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके। व्यापार मंडल ने यात्रा के दौरान संचार व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने मांग की कि मोबाइल नेटवर्क बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए सैटेलाइट संचार व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाए, ताकि पिछले वर्ष जैसी समस्याएं दोबारा उत्पन्न न हों। इसके अलावा भरमौर बाजार में स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे और सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की भी मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि यात्रा आरंभ होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और पवित्र श्री मणिमहेश यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





