भारत

आपदा से निपटने के लिए रखें तैयारियां

Shantanu Roy
26 July 2026 5:33 PM IST
आपदा से निपटने के लिए रखें तैयारियां
x
Solan. सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि सभी विभाग आपदा से निपटने के लिए अपनी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखें ताकि आकस्मिक आपदा से होने वाली क्षति को न्यून किया जा सके। दीपक राठौर शनिवार को सोलन में मानसून की तैयारियों एवं विशेष राहत पैकेज विषय पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। दीपक राठौर ने कहा कि आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम पांच व्यक्तियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है ताकि यह आपदा मित्र जीवन और संपत्ति के नुकसान को न्यून
करने में सहायक बन सके।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार प्रदेश भर की सभी ग्राम पंचायत में यह व्यवस्था लागू की जा रही है। उन्होंन निर्देश दिए कि ऐसे उपकरणों की जानकारी उपलब्ध करवाएं जो आपदा के समय पीडि़त लोगों तक मदद पहुंचाने में और अधिक सहायक सिद्ध हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डेली लॉस रिपोर्ट डीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सोलन जिला के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र नालागढ़ में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक कंपनी तैनात है। इसमें 100 जवान, अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 3877 स्वयं सेवक भी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील होकर आपदा से निपटा जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से मानसून की तैयारियों को लेकर तथा विशेष राहत पैकेज विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सेल के एसीएफ विनोद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Next Story