रेलवे स्टेशन में जमकर हंगामा और तोड़फोड़-पथराव, भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों पर आरोप

पटना। बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे हजारों अभ्यर्थियों ने ट्रेनों की कमी और ट्रेन लेट पहुंचने से नाराज होकर रविवार को पाटलिपुत्र स्टेशन पर जमकर बवाल काटा. इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर ट्रेनों को रोक दिया, पथराव किया और एग्जाम स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ भी की. पथराव से कई पुलिसकर्मी जख्मी होने की खबर है. हालात को बेकाबू होते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की.
मद्य निषेध विभाग की परीक्षा दो पालियों में होनी थी, जिसके लिए हजारों अभ्यर्थी रात में ही स्टेशन पहुंच गए. स्टेशन पर पर्याप्त ट्रेन व्यवस्था न होने और गाड़ियों के लेट होने से छात्रों में परीक्षा छूटने का डर जताने लगा. स्थिति तब और ज्यादा बिगड़ गई, जब पाटलिपुत्र से कटिहार के लिए चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेन स्टेशन पहुंची. इस दौरान अभ्यर्थियों में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद नाराज छात्र पाटलिपुत्र-कटिहार एग्जाम स्पेशल ट्रेन के आगे पटरी पर बैठ गए और रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी.
हंगामे के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने ट्रेन में तोड़फोड़ की और जमकर रोड़ेबाजी (पत्थरबाजी) शुरू कर दी. हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इस हिंसक झड़प में आईजी जितेंद्र राणा और रूपसपुर थाना प्रभारी को हल्की चोटें आईं, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.
हंगामे की सूचना मिलते ही आईजी जितेंद्र राणा, एसपी, दानापुर एसडीएम और एएसपी समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर मौजूद है. अधिकारियों ने कई घंटों तक आक्रोशित छात्रों को समझाने-बुझाने की कोशिश की. इसके बाद रेलवे प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्पेशल ट्रेनें चलाईं, ताकि छात्रों को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर समय से भेजा जा सके.
@samrat4bjp बिहार के युवा का Exam Centre 300 KM दुर भेजा है
— Krish Raj Yadav (@krishrajydv02) June 13, 2026
इसके कारण लाखों युवा Train me जान जोखिम में डालकर जा रहे Exam Centre जा रहे है
हजारों छात्र का Exam छूट गया क्योंकि 9:00 PM वाली ट्रेन 4:00 AM तक खुला नहीं है
यह पाटलिपुत्रा जंक्शन का है#Bihar @RailwaySeva@drmdnr pic.twitter.com/08cMbhaJyn





