भारत

बड़ा आतंकी हमला टला, 20 किलो आईईडी निष्क्रिय

jantaserishta.com
19 Oct 2022 5:53 PM IST
बड़ा आतंकी हमला टला, 20 किलो आईईडी निष्क्रिय
x

DEMO PIC 

श्रीनगर (आईएएनएस)| सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा-बारामूला राजमार्ग पर बुधवार को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को समय पर निष्क्रिय कर बड़े आतंकी साजिश को टाल दिया। सेना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लंगेट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 701 पर तारों के साथ एक संदिग्ध वस्तु को देखने पर बुधवार सुबह उनके और जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेकेपी) द्वारा संयुक्त अभियान में आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया। सेना ने कहा, सेना और जेकेपी के तलाशी दलों को तुरंत तैनात किया गया और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की।
उन्होंने कहा- सेना के विस्फोटक खोजी कुत्तों को तैनात किया गया, जिन्होंने विस्फोटकों की मौजूदगी की पुष्टि की। आईईडी को बेअसर करने के लिए भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया। बम निरोधक दस्ते ने बिना किसी क्षति के अनुमानित 20 किलो आईईडी को नष्ट कर दिया। हंदवाड़ा-बारामूला राजमार्ग नागरिक यातायात के साथ-साथ सेना और सीएपीएफ के काफिले के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क है।
इलाके को पूरी तरह से सेनिटाइज करने के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर रुका हुआ यातायात फिर से शुरू कर दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story