भारत

मेजर ने अपने सैनिकों पर चलाई गोली, बेस कैंप की घटना

Nilmani Pal
6 Oct 2023 1:45 AM GMT
मेजर ने अपने सैनिकों पर चलाई गोली, बेस कैंप की घटना
x

राजौरी। भारतीय सेना के मेजर रैंक के एक अधिकारी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक बेस कैंप में अपने साथी सैनिकों पर गोलियां चलाईं और ग्रेनेड फेंके। इस हमले में कुछ घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना की 48 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट में यह घटना हुई है। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और मेजर को पकड़ लिया गया है।

गुरुवार रात को रिपोर्ट दर्ज होने तक घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं थी। दिल्ली या जम्मू में सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। अधिकारियों ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी कुछ व्यक्तिगत मुद्दों को लेकर परेशान था। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है।

एक अधिकारी ने कहा, ''ऐसा माना जाता है कि मेजर ने यूनिट के कुछ सैनिकों पर गोलीबारी शुरू करने से पहले हवा में गोलियां चलाईं। ये सैनिक आतंकवाद विरोधी अभियानों में माहिर हैं।'' एक दूसरे अधिकारी ने कहा, "गोलीबारी शुरू होने के बाद रेजिमेंटल चिकित्सा अधिकारी समेत कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मेजर ने उन्हें ग्रेनेड से निशाना बनाया।''

Next Story