भारत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम

jantaserishta.com
3 Nov 2022 5:38 PM IST
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम
x

DEMO PIC 

जम्मू (आईएएनएस)| सेना के जवानों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि आज सुबह 10 बजे, भारतीय सेना के सतर्क सैनिकों ने पुंछ सेक्टर (जम्मू-कश्मीर) में नियंत्रण रेखा के साथ कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध हरकत देखी, जिसमें वे नियंत्रण रेखा के पार भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा- सतर्क सैनिकों ने घुसपैठियों को चुनौती दी और आतंकवादियों ने सैनिकों पर गोलीबारी की। जबावी फायरिंग में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। गोलाबारी में, 2 एके -47 राइफल, एक पिस्तौल और अन्य युद्ध जैसे समानों के साथ एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया है। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ऑपरेशन जारी है और इलाके की तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story