
x
Bassi. बस्सी। श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के चंगर इलाके के दर्जनों गांवों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पिछले 8 दिनों से पेयजल का संकट बहुत ज्यादा गहरा गया है। यह जानकारी देते हुए टोबा पंचायत के पूर्व प्रधान बलवीर सिंह पप्पी, पूर्व उपप्रधान मोहन राणा, समाजसेवी धनी राम गोल्डी, ऋषि अवतार झिडिय़ां, कुलदीप सिंह पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत टोबा ने बताया पिछले 8 दिनों से पानी की सप्लाई बिल्कुल ठप्प पड़ी है। प्रचंड गर्मी के मौसम में नियमित पानी न आने से लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। यहां तक कि पीने वाला पानी पैसे खर्च कर ट्रैक्टर टैंकरों से पड़ोसी राज्य पंजाब से लाया जा रहा है। कुछ लोग अपने निजी वाहनों से पानी ला रहे हैं, इससे उनका काफी कीमती समय पानी ढोने में ही व्यर्थ में चला जाता है। पशुओं को पानी पिलाने के लिए और भी ज्यादा दिक्कतें पेश आ रही है।
कुल मिलाकर पानी की किल्लत के कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव कोटखास, खेड़ी, टोबा, नीलां, धरोट, लखनु, झिडिय़ां आदि दर्जनों गांवों के लोगों को पेयजल आपूर्ति बाधित होने से भारी दिक्कतें पेश आ रही है। बता दें कि चंगर इलाके के लिए पेयजल योजना और सिंचाई परियोजना सतलुज नदी से उठाऊ पेयजल योजना के तहत सप्लाई किया जाता है। इस प्रचंड गर्मी में लोगों में पानी की सप्लाई ठप्प होने से लोगों में ऱोष बढ़ रहा है। ग्रामीणों को कहना है यदि शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल न की गई तो तो उन्हें और ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग और सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस समस्या पक्का समाधान किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। उधर, इस संबंध में जब जल शक्ति विभाग के जेई का कहना है कि दबट से पानी की पाइप लाइन जो ऊपर कोटखास की ओर जाती है। एसडीओ का कहना है कि पाइप लाइन कि मरम्मत के संबंध में लोगों को जानकारी पहले ही दे दी गई थी। फिलहाल पाइप लाइन ठीक कर दी गई हैं, आज से पानी की सप्लाई शुरू भी कर दी गई है और कल तक पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से बहाल हो जाएगी। वहीं प्रयास किए जा रहे हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





