भारत

सुजानपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 90 पेटियां बरामद

Shantanu Roy
7 Jun 2026 5:06 PM IST
सुजानपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 90 पेटियां बरामद
x
Sujanpur. सुजानपुर। सुजानपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की करीब 90 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। प्राप्त जानकारी केअनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई।


बरामद शराब की कुल संख्या लगभग 90 पेटियां बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और यह जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी तथा इसे कहां सप्लाई किया जाना था। सुजानपुर पुलिस की मानें तो अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Next Story