भारत
स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! KG की बच्ची पर हमला, तीसरी के छात्र पर आरोप
jantaserishta.com
31 Oct 2026 1:01 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला से स्कूल के अंदर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है. यहां सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने KG में पढ़ने वाली बच्ची पर कथित तौर पर हमला कर दिया. आरोप है कि छात्र ने बच्ची को पत्थरों और गमले से बुरी तरह पीटा. हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे पहले अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते PGI चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल परिसर में हुई इस घटना के दौरान आरोपी छात्र ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया. इसके बाद उसने गमला उठाकर बच्ची को चोट पहुंचाई. आरोप है कि बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी छात्र नहीं रुका. वह उसे काफी देर तक घसीटता रहा और पत्थरों से हमला करता रहा. घटना की भयावहता के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया.
घटना के बाद घायल बच्ची को आनन-फानन में पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया. शुरुआती जानकारी में बच्ची को स्पेशल चाइल्ड बताया गया था, लेकिन अब स्पष्ट किया गया है कि वह सामान्य बच्ची है.
मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे. पुलिस स्कूल प्रबंधन से घटना की जानकारी जुटा रही है. इसके अलावा हमला करने वाले छात्र के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी छोटी उम्र के बच्चे ने इस तरह का हमला किन परिस्थितियों में किया.
स्कूल के भीतर हुई इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल परिसर में इतनी गंभीर घटना कैसे हुई और उस दौरान निगरानी की व्यवस्था कहां थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





