भारत
सीएम-प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा दावा, नगर निगम चुनाव कांग्रेस ही जीतेगी
Shantanu Roy
30 April 2026 3:17 PM IST

x
Kangra. कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति की अहम बैठक कांगड़ा में हुई। इसके बाद प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया। तीनों नेताओं ने कहा कि प्रदेश के चारों नगर निगमों में होने वाले चुनावों में कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतर रही है और पार्टी की जीत लगभग तय है। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा हिमाचल विरोधी सोच के साथ काम कर रही है और इन चुनावों के बाद उसका असली चेहरा जनता के सामने आ जाएगा।
नेताओं ने जानकारी दी कि पार्टी ने ज्यादातर वार्डों में प्रत्याशियों का चयन लगभग पूरा कर लिया है। जिन वार्डोंं में अभी नाम तय नहीं हो पाए हैं, वहां भी प्रक्रिा अंतिम चरण में है और जल्द ही सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। इस बार चुनावों में महिला आरक्षण एक अहम भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम किया है और उसी के आधार पर जनता के बीच जाकर वोट मांगे जाएंगे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और हर वार्ड में जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई है। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने भी विश्वास जताया कि कांग्रेस इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





