भारत

मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, 93 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा सेना का इंजीनियर

Shantanu Roy
6 July 2026 4:49 PM IST
मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, 93 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा सेना का इंजीनियर
x
Shimla. शिमला। सीबीआई शिमला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मनाली में सेना के एमईएस के सिविल इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सीबीआई की टीम ने आरोपी 93 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक ठेकेदार की पेमेंट रिलीज करने की ऐवज में पेमेंट की तीन प्रतिशत राशि देने की मांग की थी।
मामले की सूचना मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने एसपी सीबीआई राजेश चहल की अध्यक्षता में एएसपी सीबीआई सुमित पाल एवं डीएसपी सोलंकी की टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को ठेकेदार से 93 हजार रुपये की रिश्वत लेेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के सिविलि इंजीनियर की पहचान केके सोनी के रूप में हुई है। आरोपी सिविल इंजीनियर सेना के एमईएस के सिविल विंग में मनाली असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर के पद पर तैनात था।
सीबीआई की टीम ने आरोपी के इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कर्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआई टीम पता लगा रही है कि आरोपी के तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं। सीबीआई की टीम मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। सीबीआई की जांच आरोपी सिविल इंजीनियर के रिश्वत मामले की जांच से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। सीबीआई की टीम ने आरोपी इंजीनियर के कार्यकाल में किए गए अन्य कार्यों की भी जांच करेगी।
Next Story