
x
तबादला
Lucknow लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गुरुवार रात जारी आदेश में कई जिलों में तैनात अपर जिलाधिकारी (ADM), उप जिलाधिकारी (SDM), नगर मजिस्ट्रेट और विकास प्राधिकरणों के सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार वाराणसी के एडीएम (नगर) आलोक कुमार वर्मा को मुख्य राजस्व अधिकारी, सुल्तानपुर बनाया गया है। हरदोई की एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रियंका सिंह को लखनऊ में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान में कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बदायूं के एडीएम डॉ. वैभव शर्मा को गोरखपुर में एडीएम (प्रशासन) के पद पर तैनात किया गया है।
गौतमबुद्धनगर के अतुल कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण में संयुक्त सचिव और नागरिक उड्डयन विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। जालौन के संजय कुमार को आगरा विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, आगरा और सुल्तानपुर सहित कई जिलों में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। सरकार का कहना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और विकास कार्यों को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा।
Next Story





