
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर। नगर निगम में फाइलें गायब होने का सिलसिला एक बार फिर सामने आया है। इस बार मामला निगम मुख्यालय के सामने स्थित वीसी शुक्ल स्मृति गार्डन से जुड़ा हुआ है, जहां फूड कोर्ट संचालन से संबंधित अहम फाइल लापता बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, गार्डन में फूड कोर्ट और दुकानों के संचालन तथा मेंटेनेंस से जुड़ा ठेका गणपति इंटरप्राइजेज को पूर्व महापौर के कार्यकाल में दिया गया था। आरोप है कि ठेका अवधि के दौरान गार्डन के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे वहां की स्थिति खराब हो गई।
अब जब ठेका समाप्त होने की ओर है, उसी दौरान फाइल गायब होने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो माह बाद इस गार्डन का ठेका समाप्त होना है। इसी बीच यह भी सामने आया है कि पूर्व में जोन-10 से 100 एकड़ जमीन के लेआउट की फाइल भी गायब हो चुकी है, जिस पर कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को निलंबित किया गया था। निगम अधिकारियों का कहना है कि संबंधित विभागों से फाइल उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Next Story





