
x
बिल्डिंग गिरने से कई लोग दब गए
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बिल्डिंग गिरने से कई लोग दब गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को शुरू किया. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर हादसे का संज्ञान लिया है और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. घटना जानसठ थाना क्षेत्र की है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर हादसे का संज्ञान लिया है. साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के लिए डॉक्टर्स की टीम मौके पर पहुंचने के और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.
वहीं, सीएम योगी के निर्देश पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और राहत-बचाव कार्य जारी है. इसके लिए मौके पर करीब 15 से 16 जेसीबी बुलाई गई है. ये सभी मलबे में दबे मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रही है.
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़बिल्डिंग गिरने से कई लोग दब गएबिल्डिंगMuzaffarnagarMuzaffarnagar NewsUP NewsUttar Pradesh NewsMany people got buried due to building collapseBuilding
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





