भारत

बड़ा हादसा टला, शराब पीकर युवकों ने सातवीं मंजिल की बालकनी के बाहर किया बवाल

jantaserishta.com
5 Sept 2023 10:59 AM IST
बड़ा हादसा टला, शराब पीकर युवकों ने सातवीं मंजिल की बालकनी के बाहर किया बवाल
x
वीडियो आया सामने.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी से अक्सर हंगामे और उत्पात मचाने के वीडियो सामने आते रहते हैं। रविवार देर रात भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी से एक वीडियो सामने आया। जानकारी के मुताबिक वीडियो में 4 युवक दिख रहे हैं, जो कि बिल्डिंग के सांतवे फ्लोर की एक फ्लैट की बालकनी के बाहर बने स्लैब पर बैठकर हंगामा कर रहे हैं। अगर जरा सी चूक होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
दरअसल, पूरा मामला चार युवकों की स्टंटबाजी का है। बहु मंजिला इमारत के सातवें फ्लोर पर चार युवक फ्लैट के बाहर बने स्लैब पर बैठकर हंगामा करते और आपस में लड़ते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज थ्री सोसायटी का मामला है। युवकों के उत्पात मचाने और स्टंटबाजी का वीडियो किसी ने बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया है।
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। लोगों का आरोप है कि इकोविलेज थ्री सोसायटी में चार युवकों ने शराब पीकर पूरी रात उत्पात मचाया। गनीमत यह रही कि किसी का भी पैर नहीं फिसला, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story