भारत

एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खड़े विमान के आगे ट्राली खींचने वाले ट्रैक्टर में आग लगी

jantaserishta.com
10 Jan 2022 3:03 PM IST
एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खड़े विमान के आगे ट्राली खींचने वाले ट्रैक्टर में आग लगी
x
देखें वीडियो।

मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया. यहां यात्रियों से भरी फ्लाइट को पुशबैक देने वाले वाहन (ट्रैक्टर) में अचानक आग लग गई. यह हादसा V26R स्टैंड पर हुआ. वाहन को मुंबई से जामनगर जाने वाली फ्लाइट को पुशबैक देना था. वाहन में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है.



बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट AIC-647 मुंबई जामनगर को पुशबैक देने वाले वाहन में अचानक आग लग गई. उस वक्त विमान पर 85 लोग सवार थे. हादसे के वक्त एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई. हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग को जल्दी से बुझाया. इस दौरान फ्लाइट को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. विमान ने 12.04 बजे उड़ान भरी.


बताया जा रहा है कि विमान को धकेलने वाला ये ट्रैक्टर होता है. इसे एयर इंडिया की फ्लाइट को पुशबैक करने के लिए ये ट्रैक्टर लाया गया था. ये ट्रैक्टर विमान के काफी पास में खड़ा था. तभी अचानक आग लग गई. आग कैसे लगी, इस पर अभी अथॉरिटी ने कुछ बयान नहीं दिया है. यह घटना अपने आप में नए तरह की है. हालांकि, फायर ब्रिगेड ने यह आग को बुझा दिया. इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story