भारत
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने, भवन बनाने वाला पहला राज्य होगा महाराष्ट्र
jantaserishta.com
15 March 2024 5:18 PM IST

x
फाइल फोटो
श्रीनगर: महाराष्ट्र सरकार जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने जा रही है। इसके साथ महाराष्ट्र देश का पहला राज्य होगा जिसके पास जम्मू-कश्मीर में अपनी जमीन होगी। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में महाराष्ट्र भवन बनेगा, जो राज्य के पर्यटकों को सुविधा देगा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, "महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने जून 2023 में जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बैठक में प्रोजेक्ट की डिटेल तैयार की गई थी। सूत्रों ने कहा, ''जम्मू-कश्मीर सरकार ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास बडगाम जिले के इचगाम में 2.5 एकड़ जमीन महाराष्ट्र को हस्तांतरित करने को मंजूरी दी है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार 8.16 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।''
रिपोर्ट के अनुसार, एकनाथ शिंदे सरकार ने दो महाराष्ट्र भवनों के लिए 77 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। पहला भवन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में और दूसरा जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बनाया जाएगा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए के निरस्त होने से पहले, राज्य के बाहर का कोई व्यक्ति या संस्था यहां जमीन नहीं खरीद सकती थी। हालांकि, बाहरी लोगों को 99 साल के पट्टे पर जमीन आवंटित करने का प्रावधान अधिनियम हटाए जाने से पहले मौजूद था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





