
x
Datia दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया में हुए उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान में मतदाताओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और 71.44 फीसदी लोगों ने वोट डाले। दरअसल, दतिया में वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार राजेंद्र भारती ने जीत दर्ज की थी मगर उन्हें एक मामले में सुनाई गई सजा पर अयोग्य करार दे दिया गया और उपचुनाव हुआ।
यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी का कांग्रेस के घनश्याम सिंह से है। वहीं आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव भी चुनाव मैदान में है। मतदान केंद्रों पर सुबह के समय मतदान की रफ्तार थोड़ा धीमी रही मगर उसके बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल मतदान प्रक्रिया पर पूरी नजर रखे हुए थे वहीं मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके भी इंतजाम किए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, छाया, चिकित्सा, दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
मतदान के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निरंतर निगरानी रखी गई। दतिया विधानसभा उप निर्वाचन में कुल मतदान लगभग 71.44 प्रतिशत रहा। विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 74.09, महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68.48 तथा अन्य मतदाताओं का प्रतिशत 20 प्रतिशत रहा। मतदान समाप्त होने के पश्चात सभी मतदान दल निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के साथ सुरक्षित रूप से प्राप्ति केंद्र पहुंच रहे है जहाँ सामग्री जमा करने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है।
TagsDatia By ElectionMadhya Pradesh ElectionVoting UpdateBJP CongressElection NewsMP NewsAssembly ElectionDatia NewsVoter TurnoutIndia Electionदतिया उपचुनावमध्य प्रदेश चुनावदतिया विधानसभा सीट71.44 प्रतिशत मतदानभाजपा कांग्रेस मुकाबलाआशुतोष तिवारीघनश्याम सिंहचुनाव मतदानएमपी न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





