भारत

सीएम ने पिता से मांगे 500 रुपए

jantaserishta.com
16 Jun 2024 1:09 PM IST
सीएम ने पिता से मांगे 500 रुपए
x
भावुक क्षण देखने को मिला.
उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक भावुक क्षण देखने को मिला जब राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पिता के पास पहुंचे और उनसे पांच सौ रुपए मांगे। दुनिया में आज फादर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई अपने पिता को अपने तरीके से याद कर रहा है और उनका सम्मान करने में लगा है। इस मौके पर उज्जैन में भी एक भावुक करने वाला नजारा देखने को मिला। मोहन यादव अपने पिता मूलचंद यादव के पास पहुंचे और उनसे बात
की
। इतना ही नहीं, उनसे 500 रुपए भी मांग लिए।
मुख्यमंत्री ने जब अपने पिता से पैसे मांगे तो उन्होंने जेब में रखी 500 रुपए की गड्डी निकाल कर उनके हाथ में थमा दी। इसमें से मुख्यमंत्री ने एक नोट निकला और बाकी अपने पिता को लौटा दिए। इस मौके पर पिता ने मुख्यमंत्री को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल भी थमा दिया।
सीएम यादव और पिता मूलचंद के बीच हो रहे संवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने फादर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि कुटुंब और परिवार परंपरा दुनिया के लिए अद्वितीय है। यह भारत की देन है। हमारे ऋषि मुनियों ने रिसर्च कर विद्या के बलबूते पर अपनी संस्कृति को बढ़ाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story