भारत

एनआरआई का सनसनीखेज आरोप, कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का बदला लिया गया, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
16 Jun 2024 1:02 PM IST
एनआरआई का सनसनीखेज आरोप, कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का बदला लिया गया, मचा हड़कंप
x
चंडीगढ़: पंजाबी मूल के एक एनआरआई का आरोप है कि हिमचाल प्रदेश के डलहौजी में कुछ लोगों ने उसपर अटैक कर दिया। कवलजीत सिंह लगभग 25 साल से स्पेन में रहते हैं। इन दिनों वह अमृतसर के एक अस्पताल से इलाज करवाने आए हैं। वह घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के डलहौजी गए थे। उन्होंने दावा किया कि पंजाबी होने की वजह से उनपर हमला किया गया। उनका कहना है कि हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की घटना का बदला लेने के लिए उनपर अटैक किया गया।
हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने इस आरोप को खारिज किया है और कहा कि यह किसी तरह का अंतरराज्यीय या फिर अंतरसामुदायिक झगड़ा नहीं है। वहीं पंजाब में एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल , अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने हिमाचल प्रदेश सरकार से ऐक्शन की मांग की है। मजीठिया और औलजा का कहना है कि यह मामला मंडी से सांसद कंगना रनौत को मारे गए थप्पड़ से जुड़ा हुआ है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की जवान कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया था।
बता दें कि पीड़ित कवलजीत अपनी स्पैनिश पत्नी के साथ बीते 25 साल से स्पेन में ही रहते हैं। हाल ही में वह पंजाब आए थे। इसके बाद पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के साथ डलहौजी घूमने गए थे। सिंह का कहना है कि 100 लोगों की भीड़ ने उनपर हमला किया। उनका यह भी आरोप है कि पुलिस भी इस मामले में पक्षपात कर रही थी। हालांकि सीनियर आईपीएस अधिकारी ने इस आरोप को खारिज किया है।
आईजी नॉर्दर्न रेंज ने पीटीआई को बताया कि सिंह चंबा स्थिति खज्जियार घूमने गए थे। वह किसी महिला का हाथ देख रहे थे। इसी को लेकर बहस छिड़ी और फिर झगड़ा होने लगा। बाद में दोनों पार्टियों ने पुलिस के सामने समझौता कर लिया। उन्होंने लिखित में दिया था कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। उन्होंने कहा, गर्मियों में रोज हजारों पर्यटक यहां आ रहे हैं। इस तरह का केवल एक ही मामला सामने आया है।
वहीं अमृतसर के सांसद औजला ने कहा कि हमला करने वाल लोग कंगना रनौत का नाम ले रहे थे। उनका कहना था कि जो कंगना रनौत के साथ हुआ वही उनके साथभी किया जाएगा। औजला ने हिमाचल प्रदेश की सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेने की मांग की है। अकाली दल के नेता मजीठिया ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कंगना रनौत के बयान की वजह से ही हिमाचल के लोग पंजाबियों पर हमाल कर रहे हैं। पंजाब के एनआरआई मिनिस्टर धालीवाल ने कहा कि उन्होंने इस मामले में हिमाचल सरकार को पत्र लिखा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story