भारत

माधवी राजे का अंतिम संस्कार आज, पार्थिव देह कुछ देर में ग्वालियर लाई जाएगी

Bharti Sahu 2
16 May 2024 6:04 AM GMT
माधवी राजे का अंतिम संस्कार आज, पार्थिव देह कुछ देर में ग्वालियर लाई जाएगी
x

राजमाता माधवी राजे सिंधिया का आज होगा अंतिम संस्कार

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार आज ग्वालियर में किया जाएगा। दोपहर में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह रखी जाएगी। इस दौरान देश के बड़ी राजशाही परिवार के साथ बड़ी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया। वे 75 साल की थीं। पिछले दो महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। उन्होंने बुधवार सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली। कुछ देर में उनकी पार्थिव देह ग्वालियर लाई जाएगी। इसके बाद रानी महल में दोपहर तीन बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। शाम 5 बजे सिंधिया छत्री पर उनका राजसी परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।

70 वर्षीय माधवी राजे सिंधिया पिछले तीन महीने से बीमार थीं। उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। माधवी राजे सिंधिया का ताल्लुक नेपाल राजघराने से रहा है। शादी से पहले उनका नाम किरण राजलक्ष्मी देवी था।

माधवी राजे के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ समेत कई नेताओं ने दुख जताया। राजमाता माधवी राजे मूलत: नेपाल की रहने वाली थीं। वे नेपाल राजघराने से संबंध रखती थीं। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। राणा वंश के मुखिया भी रहे थे। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। माधवराव के निधन के बाद उन्हें राजमाता कहा जाने लगा। माधवी राजे के पति पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया का 30 सितम्बर 2001 को यूपी के मैनपुरी के पास विमान हादसे में निधन हुआ था। उस समय उनकी उम्र महज 56 साल थी।

Next Story