भारत

Madeli के नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Gulabi Jagat
5 March 2025 7:42 PM IST
Madeli के नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
x
Madeli-छुरा: ग्राम पंचायत मड़ेली में नवनिर्वाचित सरपंच एवं 15 वार्ड के पंचों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सरपंच अशोक ध्रुव एवं पंचगणों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सरस्वती माता, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी व महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, एवं पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात ग्राम पंचायत के सचिव अंबिका सोनी ने सरपंच व पंचों का पुष्प-हार एवं गुलाल तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया । इसके बाद पंच गण वार्ड क्र.01 बुधाबाई सतनामी, 02. गणेशी बाई सतनामी,03. कुल्दीप ध्रुव, 04. तेजराम निर्मलकर, 05. कुलेश्वरी नंदे, 06. कचरु राम मिल्ने,‌ 07. हेमकुमारी नंदे, 08. ललिता बाई ठाकुर, 09. भागीरथी ठाकुर, 10. कमला बाई ठाकुर, 11.महेश्वरी ठाकुर, 12. सातो बाई ठाकुर,13. कुमारी बाई ध्रुव, 14. जागेश्वर ध्रुव, 15. जसप्रित(हैप्पी) गुरुदत्ता का स्वागत , कृपा राम ध्रुव, भूषण ठाकुर, भंगी राम नेताम, मनजीत सिंह गुरुदत्ता,तपेश्वर साहू,रामचंद साहू, भगोली निषाद,भगवानी निषाद, गिरधारी सेन, चिंता राम सेन, भारत ध्रुव,फगनू ध्रुव, गुलशन मोगरे,भीषम,टेमन, एवं ग्रामवासियों के द्वारा किया गया। सचिव अंबिका सोनी ने नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों को एक साथ पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के पश्चात सरपंच अशोक ध्रुव ने कहा कि जिन मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताया है, उनका धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। और मैं बिना भेदभाव से अपनी क्षमता और योग्यता के अनुसार आप सब के सहयोग से जनता के भलाई का कार्य करुंगा एवं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरुंगा। कार्यक्रम का संचालन भंगीराम नेताम ने किया। अन्त तेजराम निर्मलकर ने आभार व्यक्त किया।
Next Story