भारत

पागल कुत्ते ने 17 लोगों को काटा, इलाके में फैली दहशत

jantaserishta.com
14 March 2024 5:45 PM IST
पागल कुत्ते ने 17 लोगों को काटा, इलाके में फैली दहशत
x
तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को एक पागल कुत्ते ने 17 लोगों को काट लिया, जिसमें तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। इतना ही नहीं पागल कुत्ते ने कुछ पशुओं और आवार कुत्तों को भी निशाना बनाया।
बारामूला जिले के फतेहगढ़, शीरी और हीवन गांवों में कथित तौर पर एक पागल कुत्ते ने लोगों को काटना शुरू कर दिया। जो भी उसके सामने आया, उसे पागल कुत्ते ने काट लिया। घायलों का इलाज शीरी गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों को एंटी-रेबीज शॉट दिए गए हैं। काटने से गंभीर रूप से घायल लोगों को बारामूला के सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इलाके में पागल कुत्ते के बारे में जानकारी दी। हालांकि, अभी साफ नहीं हुआ है कि पागल कुत्ते को पकड़ा गया या उसे गोली मार दी गई। इस कुत्ते के आतंक से इलाके में दहशत है। लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए अपने बच्चों का घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story