Featured

मां शक्ति संस्था ने नानक देव जी के जन्मदिवस पर नारी सशक्तिकरण पर प्रोग्राम आयोजित किया

Shantanu Roy
27 Nov 2023 6:10 AM GMT
मां शक्ति संस्था ने नानक देव जी के जन्मदिवस पर नारी सशक्तिकरण पर प्रोग्राम आयोजित किया
x

दिल्ली: गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस और हमारे संविधान दिवस पर हेरिटेज इंडिया और मां शक्ति अंतरराष्ट्रीय संस्था ने बेटी सशक्तिकरण महिला सशक्तिकरण पर एक प्रोग्राम आयोजित किया जिसमें संविधान दिवस पर मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला सिंह प्रवक्ता भाजपा आए हुए सभी लोगों को बेटी बचाने के लिए शपथ दिलाई।
विश्व के लोकप्रिय नेता एक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पारित नारी शक्ति वंदना अधिनियम लाने पर उनका धन्यवाद किया ।

शुभ अवसर पर हेरिटेज इंडिया एवं मां शक्ति अंतरराष्ट्रीय संस्था ने सभी को संदेश दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और काबिल और सशक्त बनाओ नारे के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैली के माध्यम से सभी को संदेश दिया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी सशक्त बनाओ ।
संदेश दिया इस प्रोग्राम सहयोगी संस्थाएं नागोरी फाउंडेशन, शहीद भगत सिंह सेवादल, शहीद भगत सिंह फाउंडेशन, कर्म भूमि फाउंडेशन एवं अरुणाभ वेलफेयर सोसाइटी रही और इस कार्यक्रम में विशेष सहयोगी शिव शक्ति एंटरप्राइज अनुराग सिंह और श्रीमती रोशनी पांडे रहे।

मां शक्ति अंतरराष्ट्रीय संस्था की अध्यक्षा अनीता गुप्ता जो कि भ्रूण हत्या रोकने में लगातार काम कर रही है उन्होंने आज भ्रूण हत्या पर गाने गाकर लोगों को बेटी बचाओ के लिए जागृत किया I मां शक्ति संस्था में पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र गिल ने इस प्रोग्राम को आयोजित करने में और गुरु नानक देव जी का जन्मदिन मनाने में अहम भूमिका निभाते हुए इस प्रोग्राम को आयोजित किया और आगे भी इस तरीके के प्रोग्राम आयोजित करने के लिए अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की।
मां शक्ति के उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने सभी लोगों को संविधान की शपथ दिलाई और लोगों से संविधान का पालन करते हुए लोगों को उनके कर्तव्य अधिकार के बारे में बताते हुए जागरूक किया।

इंपीरियल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमोटर्स एंड डायरेक्टर श्री जगजीत सिंह, अमित कुमार पूर्व IRS, एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता, सीए ध्रुव अग्रवाल, नागोरी फाउंडेशन से दिनेश यादव, हेरिटेज इंडिया से एसएन दूबे, उदय वीर सिंह, रिजवान अहमद ,नृत्यांगना एवं मॉडल राखी सिंह, पूजा सैनी , एडवोकेट मनीष जैन, प्रमोद शर्मा, राजेंद, प्रतीक गर्ग एमडी शिव शक्ति, एफ ए खान, आदेश कुमार, रियाजुद्दीन सैफी, निशा यादव मोनिका सिंह ने भी भरपूर सहयोग दिया।

Next Story