भारत

एमए की छात्रा लव जिहाद का शिकार, नौशाद ने बर्बाद किया जिंदगी

Nil dhankar
29 Aug 2025 6:32 AM IST
एमए की छात्रा लव जिहाद का शिकार, नौशाद ने बर्बाद किया जिंदगी
x
पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश। लव जिहाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब नौशाद नाम के एक युवक ने नाम बदलकर इंदौर की एमए की छात्रा को अपना निशाना बनाया। वह घूमने के बहाने छात्रा को धार ले गया। वहां अपनी बहन के घर में बंदी बनाकर उससे रेप किया और धर्म बदलने का दबाव डाला।

इंदौर में रहने वाली एमए सेकंड ईयर की छात्रा को घूमने के बहाने धार ले जाकर एक मुस्लिम युवक ने रेप किया। जैसे ही पीड़िता को मौका मिला वह अपनी जान बचाकर वहां से भागी और इंदौर आकर माता-पिता के साथ बाणगंगा थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया। बाणगंगा थाने के प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि नौशाद नाम के एक लड़के से उसकी दोस्ती हुई थी। नौशाद को वह इंस्टाग्राम के माध्यम से मिली थी। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी। नौशाद ने अपना नाम बदलकर उससे दोस्ती की थी।

बाणगंगा थाने के प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि नौशाद नाम के एक लड़के से उसकी दोस्ती हुई थी। नौशाद को वह इंस्टाग्राम के माध्यम से मिली थी। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी। नौशाद ने अपना नाम बदलकर उससे दोस्ती की थी। पीडिता का आरोप है कि 22 अगस्त को नौशाद ने उसे फोन करके अपने पास बुलाया। बातों ही बातों में उसने हल्की-हल्की बारिश में घुमने की बात कही। दोनों धार की ओर निकल गए। जब पीडिता ने वापस इंदौर आने के बाद कही तो नौशाद ने उसे डराया धमाका और धार स्थित अपनी बहन नीलोफर के घर लेकर गया। वहां पर उसके साथ रेप किया।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि दो दिन तक उसने अपनी बहन के घर पर उसे जबरदस्ती पत्नी बनाकर रखा। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत करने की बात कही तो उसने कहा कि इस्लाम धर्म अपना लो नहीं तो वह उसे जान से मार देगा।

Next Story
null